ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
देश

लोकसभा चुनाव 2019: मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है तारीखों की घोषणा, सीईसी ने दिए संकेत

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान मार्च महीने के पहले सप्ताह में हो सकता है। खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल, चंडीगढ़ में प्रशासन स्तर पर चल रही तैयारियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर 28 फरवरी तक विकास संबंधी सभी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए कहा भी गया है। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने तीनों प्रदेशों (पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़) की समीक्षा बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की बात कही थी। आयोग के निर्देश पर ही शहर में पोलिंग बूथों के निरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने बताया था कि चुनाव कितने चरण में होंगे, यह सुरक्षा बलों की उपलब्धता और अन्य जरूरतों पर निर्भर करेगा। इसके लिए तैयारियां जल्द ही पूरी कर ली जाएं। आम चुनाव कितने चरण और किन महीनों में होंगे, अभी इस पर चुनाव आयोग में अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

पिछले तीन आम चुनावों के एलान कब-कब हुए
वर्ष 2004 : 29 फरवरी
2004 में चुनाव आयोग ने 29 फरवरी को लोकसभा का चुनाव 4 चरणों में कराने का एलान किया था। पहले चरण का मतदान 20 अप्रैल को और आखिरी चरण का मतदान 10 मई को कराया गया।

वर्ष 2009 : 2 मार्च
वर्ष 2009 में चुनाव आयोग ने दो मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। तब 5 चरणों में आम चुनाव कराए गए थे जो 16 अप्रैल को शुरू होकर 13 मई को समाप्त हुए थे।

वर्ष 2014 : 5 मार्च
2014 में चुनाव आयोग ने 5 मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। पिछली बार के आम चुनाव 9 चरणों में अप्रैल और मई में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 7 अप्रैल को और आखिरी चरण की वोटिंग 12 मई को हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!