ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

दुरंतो एक्सप्रेस में लूट, यात्री बोले- बदमाशों ने गर्दन पर चाकू रख दिया था

नई दिल्ली. दिल्ली के बाहरी इलाके में गुरुवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (12266) में कई यात्रियों को लूटा। उत्तर रेलवे के मुताबिक, वारदात ट्रेन के बी3 और बी7 कोच में सवार यात्रियों के साथ हुई। बदमाशों ने रात 3.30 बजे बादली इलाके में ट्रेन को रोक लिया था। अब तक कई यात्रियों ने अपने मोबाइल, कैश और गहने लूटने की शिकायत दर्ज कराई है।
एक पीड़ित यात्री ने रेलवे के पोर्टल पर शिकायत में बताया, ”रात को अचानक करीब 10 बदमाश कोच में घुस आए। वारदात के वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों की गर्दन पर चाकू रखकर कीमती समान ले लिया। ऐसा करीब 15 मिनट तक चलता रहा।”

अटेंडेंट ने बताया- कोई सुरक्षाकर्मी ट्रेन में नहीं था: यात्री

दूसरे यात्री अश्विनी कुमार ने बताया, ”वारदात के बाद लोगों ने मदद के लिए ट्रेन अटेंडेंट और टीटी को ढूंढा, लेकिन 20 मिनट बाद भी वे नहीं मिले। ऐसे में उन्होंने दिल्ली पुलिस को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। बाद में अटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। यात्री एसी कोच में भी सुरक्षित नहीं हैं, ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि स्लीपर और जनरल डिब्बों के क्या हालात होंगे। जहां कोई भी बिना टिकट घुस जाता है।”
स्टेशन पहुंचने से 40 मिनट पहले वारदात

दुरंतो एक्सप्रेस बुधवार देर शाम 7.20 बजे जम्मू तवी से दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन के लिए चली थी। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, गुरुवार तड़के 4.20 बजे यह दिल्ली स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन स्टेशन आने से करीब 40 मिनट पहले बदमाशों ने इसे निशाना बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!