ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
क्राइम अलर्ट

डंपर ने स्कूल बैन को मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, पांच बच्चे घायल

भोपाल. बैरसिया से नरसिंहगढ़ की तरफ जा रहे एक डंपर ने स्कूल बैन को टक्कर मार दी। टक्कर से बैन पलट गई, जिससे हादसे में बैन में बैठी एक बच्ची की मौत हो गई है और पांच बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने ड्राइवर को भी पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने बामुश्किल बचाया।
टीआई एसएन पांडे के अनुसार, श्यानू बाई पुत्री रामनारायण (7) निवासी सरखंडी गांव बैरसिया पहली कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता गांव में ही खेती है। सुबह करीब आठ बजे बच्ची स्कूल वैन से साथी स्कूली बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी बैरसिया से नरसिंहगढ़ रोड की ओर जा रही सक्सेस स्कूल की वैन को सामने से आ रहे डंपर टक्कर मार दी। जिससे वैन पलट गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए।

हादसे के समय मृतका श्यानू पीछे खिड़की के पास बैठी थी, ट्रक का भारी भरक हिस्सा उसके सिर में लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद में सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बैरसिया अस्तपताल पहुंचाया गया था। यहां से पांच गंभीर घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!