ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

MP में रघुनाथपुर पुलिस चौकी के दरवाजे ही ले गए चोर, कई चौकियों पर डल गए ताले

श्योपुर। बदमाशों में वर्दी का खौफ हो और लोगों को तत्काल पुलिस की मदद मिले, इसलिए श्योपुर पुलिस ने पूरे जिले में चौकियों का जाल बिछाया। जानकर आश्चर्य होगा कि पुलिस चौकियां खुलने के बाद क्राइम का ग्राफ घटने की बजाय बढ़ा है। वाहन चोरी से लेकर लूट, डकैती की घटनाएं चरम पर हैं।

चोरों में पुलिस का खौफ कितना है वह इसी से समझ जाइए कि, श्योपुर-मुरैना हाईवे पर बनी पुलिस चौकी का मैन गेट ही चोरी हो गया है। करीब दो साल पहले तत्कालीन एसपी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने मुरैना-श्योपुर हाईवे के बीच में रघुनाथपुर मोड और बरगवां-बुढेरा चौराहे पर दो चौकियों के लिए भवन निर्माण करवाया था।
पर इनमें कभी भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहे। सूनी पड़ी पुलिस चौकियों से बदमाशों को कोई डर नहीं लगता और जरूरतमंदों को मदद नहीं मिल पाती। अलबत्ता रघुनाथपुर चौकी का मेन गेट ही चोरी हो गया है। इसी तरह बरगवां चौकी भी सुनसान पड़ी है। जिसके बिजली बोर्ड तक चोरी हो गए हैं।

सोंई चौकी : किराए के विवाद में बंद
करीब तीन साल पहले सोंईकला कस्बे में पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ। पुलिस चौकी एक निजी भवन में खोली गई, जिसका एक हजार रुपए महीना किराया तय हुआ। एक साल तक देहात पुलिस ने किराया दिया नहीं। बाद मंे किराए की जिम्मेदारी सोंई ग्राम पंचायत पर डाल दी गई। ग्राम पंचायत ने जैसे-तैसे करके 12 महीने के 12000 रुपए किराए मकान मालिक को चुकाया। उसके बाद किराया देने से मना कर दिया। तीन साल पहले खुली यह चौकी दो साल से बंद पड़ी है।
बाकी चौकियों के भी बुरे हाल

करीब पौने तीन साल पहले फक्कड़ चौराहा पर भी पुलिस चौकी खोली गई। यहां भी निजी भवन को किराए पर लेकर पुलिस चौकी खोली गई। चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही इस चौकी पर ऐसा ताला लगा जो आज तक नहीं खुला। इसके अलावा गोरस चौकी में दो साल से ताला पड़ा है। बस स्टैंड चौकी लोगों के लिए सिर्फ शोपीस बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!