ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

टला बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बस जलकर खाक

पन्ना। रविवार देर रात उज्जैन से चित्रकूट जा रही एक टूरिस्ट बस में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क गई, देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। बस में हुए शॉर्ट सर्किट से जैसे ही धुआं निकला चालक द्वारा बस को स्मृति वन के पास रोक दिया गया और आनन-फानन में यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। इस बस में लगभग 40 से 50 यात्री थे। सभी उज्जैन से चित्रकूट की ओर जा रहे थे।

इस हादसे में यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना के संबंध में किसी ने भी पन्ना में अभी तक कोई भी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर की है घटना। सूचना मिलते ही रात ही में दमकल वाहन व पुलिस दल पहुंच गया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक बस में आग काफी फैल चुकी थी और जब तक आग को काबू में किया जाता तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।
समय रहते चालक द्वारा बस को रोके जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों की जान सुरक्षित बच पाई | बस में सवार पर्यटक उज्जैन व महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!