ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
देश

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- ममता की पहली बंगाली पीएम बनने की अच्छी संभावना

कोलकाता. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहला बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं। ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वे उनकी अच्छी सेहत और कामयाबी की दुआ करते हैं।

स्टालिन के प्रस्ताव के बयान आया था ममता का बयान
घोष ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वे (ममता) सेहतमंद रहें ताकि अच्छा काम कर सकें। उनका सेहतमंद रहना जरूरी है, क्योंकि अगर किसी बंगाली के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं।”

इससे पहले ममता ने भी विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर कहा था कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। ममता का यह बयान द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन के उस बयान पर आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

ममता ने मीडिया से कहा था, ‘‘2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। एक बार विपक्षी गठबंधन जीत जाए फिर सभी पार्टियां बैठककर इस मसले पर फैसला करेंगी। हम उसे मंजूर करेंगे।”

यह पूछने पर कि क्या वे भी इस दौड़ में शामिल हैं? उन्होंने कहा था, ‘‘इस मसले पर बात करने का यह उचित वक्त नहीं है। मैं अकेली नहीं हूं। हम साथ में काम कर रहे हैं। हम मजबूती से साथ में हैं।”

बंगाल में 2014 में किसे कितनी सीटें मिलीं

टीएमसी : 34
कांग्रेस : 04
भाजपा : 02
माकपा : 02

कुल सीटें : 42

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!