ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
देश

फैक्ट्री में फटा एलपीजी सिलेंडर, धमाके से छत गिरी; बच्चे समेत 7 की मौत

नई दिल्ली. पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे एक फैक्ट्री में एलपीजी सिलेंडर फट गया। इससे इमारत की छत गिर गई। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। चार की हालत नाजुक है।
न्यूज एजेंसी ने डीसीपी मोनिका भारद्वाज के हवाले से बताया कि घटना सुदर्शन पार्क इलाके में हुई। मलबे से 15 लोगों को निकाला गया। इन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक है। इन्हें सफदरजंग के अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सीलिंग फैन पर पेंट करने का काम होता था।
इमरजेंसी गेट नहीं था
सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री में एक ही दरवाजा था। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। ज्यादातर लोगों की मौत झुलसने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के कुछ मकानों के शीशे भी टूट गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!