ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

गुमशुदा पिता को तलाश रहे थे बेटे, पुलिस ने बिना बताए दफनाया शव

भोपाल। हमारे पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में कराई गई थी। पुलिस को उनका शव मिल गया था, लेकिन उन्होंने हमें सूचना नहीं दी और शव को दफना दिया था। उधर मैं और मेरे भाई अपने पिता को खोजते रहे।

साहब ! लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। यह कहते कहते हुए इदरीश रो पड़ा। कांग्रेस नगर टीलाजमालपुरा में रहने वाले इदरीश ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में एडीएम दिशा नागवंशी को बताया कि उसके पिता मोहम्मद शाकिर खान 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने घर से सुबह 8 बजे निकले थे। उसके बाद से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टीलाजमालपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती और पिता की खोजबीन नहीं की। इधर, मैं और मेरे दोनों भाई पिता को दिन-रात खोजते रहे।

बीते दिनों हमें पता चला कि ऐशबाग थाना वालों को एक डेडबॉडी मिली थी, जिसे भदभदा विश्राम घाट के पास दफनाया गया है। इसकी जानकारी मर्चुरी से लेकर थाने तक से जुटाई तो पता चला कि पिता की डेडबॉडी को ऐशबाग पुलिस ने दफना दिया है। तब पुलिस वालों ने भी बताया कि पिता की मौत जिंसी के पास पटरियों को क्रॉस करने के दौरान रेल से कटकर हुई थी।

इदरीश ने सवाल उठाया कि से कहा कि जब थाने में गुमशुदगी दर्ज थी तो पुलिस ने हमें पिता का शव क्यों नहीं सौंपा, उसे क्यों दफना दिया? इदरीश ने मांग की कि ट्रेन से कटने पर पिता की मौत का उन्हें उचित मुआवजा भी दिलाया जाए। इस पर एडीएम ने मामले की जांच के लिए एसएसपी व राहत शाखा को प्रकरण भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!