ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
देश

नर्मदा को निहारने उमड़ रहे सैलानी, नए साल में टूरिस्ट स्पॉट फुल

जबलपुर। नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर हर तरफ जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। होटल-रिसार्ट में पार्टी आयोजित की जा रही है। दूसरी ओर शहर के लोग परिवार के साथ बड़ी संख्या में टूरिस्ट स्पॉट में पहुंच रहे हैं। बढ़ी ठंड के बीच लोगों को नर्मदा का किनारा अधिक लुभा रहा है। यही कारण है कि शहर के आसपास नर्मदा तट पर स्थित सभी टूरिस्ट स्पॉट के होटल-रिसार्ट अभी से फुल हो चुके हैं।

भेड़ाघाट में मेला जैसा माहौल

भेड़ाघाट इन दिनों टूरिस्टों की पहली पसंद बना है। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से लोग धुआंधार और पंचवटी में मार्बल की खूबसूरती को निहारने पहुंच रहे हैं। हर दिन 2 हजार से अधिक टूरिस्ट नाव की सवारी कर रहे हैं। वहीं, रोजाना 7 से 10 हजार टूरिस्ट धुआंधार को देखने और पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। नए साल के पहले भेड़ाघाट के लगभग सभी होटल फुल हो चुके हैं। टूरिस्टों को शहर के होटल में ठहरकर वहां घूमने जाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!