ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
विदेश

हसीना को तीसरी बार बहुमत, वनडे कैप्टन मुर्तजा भी अवामी लीग के टिकट पर जीते

ढाका. प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग ने रविवार को बांग्लादेश के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसीना की अवामी लीग ने 300 में से 260 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, इसकी मुख्य सहयोगी जतिया पार्टी को 21 सीटें मिलीं। वनडे टीम के कैप्टन मशरफे मुर्तजा ने भी अवामी लीग के टिकट पर चुने गए। प्रमुख विपक्षी दल नेशनल यूनिटी फ्रंट (एनयूएफ) और इसके सहयोगी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) महज 7 सीटों पर सिमट कर रह गई।
विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
आम चुनाव के बीच हुई हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी समेत 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की। 300 में से 299 सीटों के नतीजे आए हैं। प्रत्याशी की मौत के चलते एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, हसीना को दक्षिण पश्चिमी गोपालगंज सीट से जीत हासिल की। उन्हें 2,29,539 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीएनपी के उम्मीदवार को महज 123 वोट मिले। एनयूएफ गठबंधन में बीएनपी, गोनो फोरम, जतिया समाजतांत्रिक दल (जेएसडी), नागोरिक ओकाया और कृषक श्रमिक जनता लीग शामिल हैं।

एनयूएफ के संयोजक कमल हुसैन ने कहा, “हम चुनाव परिणामों को अस्वीकार करते हैं। हमारे पास सभी सेंटरों पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट है। हमारी इलेक्शन कमीशन से मांग है कि चुनावों को तुरंत निरस्त किया जाए।” उधर, बीएनपी के जनरल सेक्रेटरी मिर्जा फखरुल आलमगीर ने चुनावों को “क्रूर मजाक” बताया।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि देशभर में हिंसा की 100 शिकायतें मिली हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर सत्ता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

बांग्लादेश चुनावों में हिंसा की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने 6 लाख सुरक्षा जवानों को तैनात किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त नूरुल हुदा ने बताया कि देश में करीब 10.41 करोड़ मतदाता हैं। कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। सुरक्षा कारणों के चलते मतदान के दौरान इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!