ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
क्राइम अलर्ट

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने इतनी ही उम्र के बच्चे को बनाया आरोपी, डॉक्टर्स ने कहा- आरोपी वयस्क

भोपाल. कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली आठ साल की बच्ची के संग साथी छात्र के दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर्स ने हैरान कर देने वाली रिपोर्ट दी है। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। यानी आरोपी वयस्क है।पुलिस ने साथ पढ़ने वाले करीब आठ साल के बच्चे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
घटना गोविंदपुरा इलाके की है। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि आठ की बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार शाम को बच्ची के घर के पास ही स्कूल में साथ पढ़ने वाले बच्चे ने ज्यादती की। बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां को आशंका हुई। पूछने पर बच्ची ने घटनाक्रम जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराया गया। एम्स में बच्ची का मेडिकल कराने वाली डॉक्टर्स की टीम बच्ची की हालत देख इस निष्कर्ष पर पहुंची कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।

साथ में पढ़ता है आरोपी : पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो साथ में पढ़ने वाले बच्चे के साथ सुनसान इलाके में गई थी। जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ पढ़ने वाले बच्चे की उम्र भी आठ से दस साल के बीच की है।

ये भी हो सकता है : संभावना व्यक्त की जा रही है कि आरोपी बच्चा किसी परिचित युवक के कहने पर बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया हो और फिर उस युवक ने घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!