ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर लोगों से मिलने पहुंचे शिवराज

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने निजी सहायक नीरज वशिष्ठ के साथ शनिवार रात सुल्तानिया अस्पताल स्थित रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद रजिस्टर चैक कर व्यवस्था की जानकारी ली और लोगों से बातचीत कर उनके हाल जाने। वे न्यू मार्केट स्थित रैन बसेरा भी पहुंचे, लेकिन निगम को इसकी जानकारी तक नहीं मिली। कड़कड़ाती ठंड में शॉल ओढ़े पैदल चलते हुए लोगों से मिल रहे थे।

शिवराज ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। भोपाल में गरीब-बेसहारा के लिए स्थापित रैन बसेरे में पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और इंतजामों से रूबरू हुआ। हमारी नजर गरीब कल्याण की योजनाओं और व्यवस्थाओं पर है। जहां भी चूक होगी हम उसकी आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो संघर्ष करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि रैनबसेरों में जो अपनापन, स्नेह और आशीर्वाद मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। अद्भुत अविस्मरणीय प्रेम है आप लोगों का, इसके लिए हृदय से आभार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!