ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरे

इंदौर में कबाड़ चोरी के शक में सात वर्षीय बालक की हत्या, दो गिरफ्तार

कबाड़ चोरी के संदेह में यहां सात वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक फैक्टरी के दो कर्मचारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ संजू और महेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है। वे बाणगंगा क्षेत्र में प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली एक इकाई के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
चौबे ने बताया कि रविवार की दोपहर इसी इकाई के पास साजन (07) की हत्या कर दी गयी थी। वह अपने परिवारवालों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ बीनने गया था। एएसपी के मुताबिक वारदात में मारे गये साजन के परिजनों का आरोप है कि सिंह और कुशवाह ने प्लास्टिक उत्पाद निर्माता इकाई के परिसर से कबाड़ चुराने के शक में बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।

नजदीकी अस्पताल ले जाये जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया, “हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!