ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरे

खजुराहो में 2.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 13 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी

भोपाल। खजुराहो में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। शनिवार की रात यहां का न्यूनतम तापमान 2,8 डिग्री पर पहुंच गया। ग्वालयिर-चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर की चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

उत्तर पूर्व से आ रही सर्द हवा से प्रदेश में ठंड तेज हो गई है। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक के अनुसार भिंड, मुरैमा, ग्वालियर, दतिया, बैतूल, धार, खंडवा, रतलाम, सिवनी, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर चल सकती है। जबलपुर, मंडला में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भोपाल: बीती रात राजधानी ने पारे ने और गोता मारा और ये 8.6 डिग्री पर पहुंच गया। करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी। वहीं अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान मामूली ज्यादा रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

ग्वालियर: रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। कोहरे का असर शनिवार को ट्रेनों पर देखा गया। नई दिल्ली-झांसी रूट की 50 से अधिक ट्रेने लेटलतीफी का शिकार रहीं। भोपाल और इटारसी के बीच ब्लॉक कार्य के चलते भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेनों की चाल भी बिगड़ चुकी है। दिल्ली की ओर पड़ रहे कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली से ग्वालियर आने वाली झेलम एक्सप्रेस 2 घंटे 12 मिनट की देरी से ग्वालियर आई।

इंदौर: शुक्रवार के बाद शनिवार का दिन भी शहर में कोल्ड डे रहा। रात का तापमान 10 से लुढ़ककर 9.6 डिग्री तक जा पहुंचा। सीजन में पहली बार पारा 9 डिग्री तक पहुंचा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम 22.5 डिग्री रहा। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कंपकंपा देने वाली हवा ने धूप में गर्माहट के एहसास को भी कम कर दिया। एेसा ही मौसम रविवार को भी रहेगा। 10 साल से दिसंबर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा है।

इसलिए शीतलहर… उत्तर भारत में जोरदार बर्फबारी : उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड असर दिखा रही है। उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवा ने पूरे प्रदेश को चपेट में ले रखा है। दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर तरफ तो सुबह 10 बजने तक कोहरा छाया रहता है। शहर में भी सुबह सात बजे तक कहीं-कहीं कोहरा नजर आ रहा है।

रिकॉर्ड कहता है… 82 साल पहले 1 डिग्री था पारा : 27 दिसंबर 1936 को इंदौर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 82 साल में इतनी नीचे पारा कभी नहीं गया। 10 साल के आंकड़े देखें तो 17 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!