ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

संसद का शीतकालीन सत्र के पहले दिन अटल जी समेत दिवंगतों की दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मंगलवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम पूर्णकालिक सत्र होगा। यही वजह है कि सरकार इसे काफी अहम मान रही है। हालांकि, सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अनंत कुमार और पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। सदन के शुरुआत में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अटल बिहारी वाजपेयी, सोमनाथ चटर्जी, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, सांसद भोला सिंह, एम आई शानवास और मोहम्मद असरुल हक के लिए शोक संदेश पढ़ा। श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को आज के लिए स्थगित कर दी गई।
सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण सत्र है। जनता के लिए अहमियत रखने वाले कई मुद्दे उठाए जाएंगे और मुझे भरोसा है कि संसद के सभी सदस्य इस भावना की कद्र करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हमारी कोशिश है कि सदन में सभी मुद्दों पर चर्चा हो।

पीएम ने साथ ही यह भी कहा कि उम्मीद है कि शीत सत्र में सांसद जनकल्याण के मुद्दों पर समय लगाएंगे, खुद पर नहीं।
इससे पहले सोमवार को सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों के लिए वह सदन में देर रात तक काम करने के लिए भी तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!