ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
आसपास

दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में 7 घायल

मैहर से सिवनी मालवा और जलगांव से रीवा जा रहे थे वाहन
नवलोक समाचार, सोहांगपुुर। यहां स्टेट हाईवे 22 पर ग्राम चीचली की पुलिया के पास कार और लोडिंग वाहन की आमने सामने की टक्कर में एक बच्ची सहित 7 लोग घायल हो गए, घायलों में 5 युवक सिवनी मालवा के है जो मैहर से सिवनी मालवा लौट रहे थे, वहीं लोडिंग ऑटो में सवार होकर जलगांव से रीवा जा रहे एक ही परिवार के लोग भी ड्राइवर सहित घायल हुए है। घटना सुबह 5:30 की बताई जा रही है ।
बता दे कि यहां होशंगाबाद की ओर चीचली पुलिया के पास लोडिंग ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सिवनी मालवा के पांच युवक महेंद्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, गब्बर राजपूत, आनंद, निर्मल राजपूत गम्भीर घायल हो गए उधर लोडिंग ऑटो के ड्राइवर राजेश चौहान उम्र 24 साल निवासी जलगांव और 10 साल की बच्ची आरती पटेल निवासी जलगांव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सोहागपुर के ईएमटी और पायलट अनिल अहिरवार की मदद से सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस की सहायता से रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुच गई घटना की जांच कर सभी घायलों को उपचार हेतु होशंगाबाद भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!