ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
देश

फारूक अब्दुल्ला ने क्यों कहा- राम मंदिर बनेगा, तो एक पत्थर लगाने खुद जाऊंगा अयोध्या

नई दिल्ली। राम मंदिर मसले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नेता फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। फारूख का कहना है कि राम मंदिर मसले को बातचीत से सुलझा लेना चाहिए था, इसे अदालत तक जाना ही नहीं चाहिए था। मुझे विश्वास है कि बातचीत के माध्यम से यह मसला हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के हैं, वे केवल हिंदुओं के नहीं।

कोर्ट तक पहुंचना नहीं चाहिए था मसला : फारूक

अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी हैं। वहीं, हाल में एक समाचार एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार राम मंदिर मसले पर अध्यादेश नहीं लाएंगे, इस मुद्दे पर अध्यादेश का फैसला कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा यानी मंदिर पर अदालत के फैसले का इंतजार करना होगा। हालांकि अब्दुल्ला का कहना है कि इस मामले को कोर्ट तक पहुंचना ही नहीं चाहिए था।
..तो खुद पत्थर लगाने जाऊंगा

इस बीच अब्दुल्ला ने यह भी कहा, ‘भगवान राम से किसी को कोई बैर नहीं है, न होना चाहिए। कोशिश करने चाहिए मामले को सुलझाने की और मंदिर बनाने की। जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुद एक पत्थर लगाने जाऊंगा। जल्द समाधान होना चाहिए।’
गौरतलब है कि शुक्रवार को सिर्फ 60 सेकेंड के अंदर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया कि मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। कोर्ट ने कहा कि उसके द्वारा गठित एक उपयुक्त पीठ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना विवाद मामले की सुनवाई करेगी। नई पीठ यह तय करेगी कि इस मसले पर रोज सुनवाई हो या नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!