ब्रेकिंग
Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ...
देश

सेंसेक्स में 650 अंक की गिरावट, 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले बिकवाली

मुंबई. हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 650 अंक लुढ़ककर 35,016.08 के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 200 अंक की गिरावट दर्ज की गई। यह 10,486 के स्तर तक फिसल गया। घरेलू राजनीतिक वजहों और विदेशों से कमजोर संकेतों की वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ गई।
निफ्टी के सभी 50 शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के सभी 30 और निफ्टी के सभी 50 शेयर नुकसान में आ गए। बीएसई पर रिलायंस का शेयर 4% लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स और कोल इंडिया में 3% से ज्यादा गिरावट आ गई। पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर 2.50% से ज्यादा टूट गए।

बीएसई और एनएनई पर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आए। बैंक, फार्मा और मेटल शेयरों में बिकवाली का ज्यादा दबाव देखा गया।

बाजार में गिरावट की 4 वजह

चीन की कंपनी हुवावे की सीएफओ की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई। ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ने की आशंका से भी निवेशकों ने बिकवाली की।
तेल उत्पादक देशों के उत्पादन घटाने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.68% तेजी के साथ 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को भी इसमें 4% तेजी आई थी।
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 59 पैसे गिरकर 71.40 पर आ गया। शुक्रवार को 70.82 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने की वजह से रुपए में कमजोरी आई।
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले निवेशकों के मन में आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजों में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर मिले-जुले आंकड़े सामने आए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!