ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरे

जनजाति कार्य विभाग की उपायुक्त की कार से मिले 1.60 लाख, गिरफ्तार

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने जनजाति कार्य विभाग खरगोन की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर को इंदौर के पास रिश्वत के 1.60 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। वे खरगोन में किसी से रिश्वत लेने के बाद कार से इंदौर आ रही थीं। उनके दो मकानों का भी पता चला है, जिनकी तलाशी के लिए लोकायुक्त टीम रवाना हो गई है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि सहायक आयुक्त डामोर ने गुरुवार को खरगोन में किसी से रिश्वत के रूप में बड़ी राशि ली है। इस पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर हरकत में आई, तभी यह भी पता चला कि वह रिश्वत की राशि लेकर कार में इंदौर की ओर आ रही हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इंदौर के नजदीक मानपुर टोल नाके के पास महू से लगे किशनगंज थाना प्रभारी ने चार पहिया वाहनों की चैकिंग शुरू की।

गुरुवार शाम जैसे ही सहायक आयुक्त डामोर की कार वहां पहुंची किशनगंज टीआई ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो डामोर के बैग में से एक लाख 60 हजार रुपए रखे मिले। पूछताछ में वे यह नहीं बता सकीं कि उनके पास यह पैसे कहां से आए थे। बाद में पुलिस ने लोकायुक्त पुलिस को सूचित किया।

लोकायुक्त डीएसपी संतोषसिंह भदौरिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने डामोर के पास से एक लाख 60 हजार रुपए जब्त किए और उन्हें भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। शुक्रवार को डामोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लोकायुक्त सूत्र इस बारे में बताने को तैयार नहीं है किंतु सूत्र बताते हैं कि रिश्वत की राशि लेने की पुष्टि के बाद ही डामोर को गिरफ्तार किया गया। रिश्वत किससे और क्यों ली इसके लिए लोकायुक्त टीम डामोर को लेकर खरगोन जाएगी। डामोर के दो मकान होना पाए गए हैं।

रतलाम में परिवारवालों से पूछताछ :
इंदौर में रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ी गईं डामोर के आसाराम नगर स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम ने शाम 7.45 बजे छापा मारा। टीम ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ कुछ दस्तावेज भी चैक किए। लोकायुक्त इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक दिनेश पटेल ने बताया सर्चिंग कर रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगी। सहायक आयुक्त डामोर के पति शासकीय बालक उमा विद्यालय सैलाना में व्याख्याता है, जबकि एक बेटा डॉ. विजेंद्र डामोर रतलाम मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। दूसरा बेटा जयंत उज्जैन में सब इंस्पेक्टर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!