ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: दिग्विजय का दावा, कांग्रेस मध्यप्रदेश में 132 से अधिक सीटें जीतेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में रिकॉर्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ।
दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हम 132 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 15 साल बाद राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत जाली मतदाता थे। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छंटनी करवा दी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए दिलो-जान लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यह जनता और सरकार के बीच की लड़ाई है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार 2013 के 72 फीसदी के मुकाबले राज्य में 75 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में भाजपा लगातार 15 सालों से सत्ता में है। इस बार कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की चुनौती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!