ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
ई पेपरखास खबरे

पति की मौत की आशंका में छत से कूदी गर्भवती; मां-जुड़वां बच्चों के बाद पति की भी मौत

भोपाल . निमोनिया से पीड़ित पति की हालत बिगड़ने का पता चलने के बाद सात महीने की गर्भवती महिला ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां खून से लथपथ हालत में उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और खुद दम तोड़ दिया। तीन घंटे बाद दोनों मासूम बगैर आंख खोले ही इस दुनिया से चले गए। उनके कुछ देर बाद वेंटिलेटर पर चल रहे पति की भी मौत हो गई। महिला के भाई का कहना है कि उसे लगा कि पति की मौत हो चुकी है, इसलिए उसने यह कदम उठा लिया।
दिल दहला देने वाली यह घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोलार के स्वरूप साईंनाथ नगर में हुई। यहां मुलताई के रहने वाले 37 वर्षीय मनोज गोहे पत्नी गायत्री के साथ रहते थे। मनोज कार फाइनेंस का काम करते थे। दोनों ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था।

12 नवंबर को मनोज खांसी और बुखार का चैकअप कराने बंसल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तकलीफ ज्यादा बढ़ने का हवाला देकर उन्हें भर्ती कर लिया। गायत्री को सात महीने का गर्भ था, लिहाजा मनोज ने उन्हें अस्पताल आने के लिए मना कर दिया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गायत्री ने अस्पताल में मौजूद देवर तरुण को फोन किया। पति का हाल पूछा तो देवर ने कहा कि भाभी आप अस्पताल आ जाओ।

करीब 40 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई
गायत्री को अस्पताल लाने के लिए तरुण ने मनोज के पड़ोसी को कार निकालने के लिए कहा था। घर पर अमूमन गाउन पहनकर रहने वाली गायत्री ने सलवार सूट पहना और फ्लैट से बाहर निकल आईं। हल्के-हल्के चलते हुए वह कॉलोनी के गेट से बाहर निकली और तीन प्लॉट छोड़कर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर जा पहुंची और करीब 40 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। पहले वह कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल पर लगी ग्रिल पर गिरी, फिर सड़क पर आकर गिरी।

10 साल बाद घर में किलकारी का इंतजार था

गायत्री के बड़े भाई नरेश ने बताया कि शादी के 10 साल बाद भी गायत्री को कोई संतान नहीं थी। शहर और उसके बाहर शायद ही कोई ऐसा स्पेशलिस्ट डॉक्टर बचा हो, जहां मनोज और गायत्री न गए हों। किसी रिश्तेदार ने जानकार बाबा की सलाह दी तो बच्चे की चाह में दोनों उससे भी मिलने पहुंच गए। घर में बेहद खुशियों का माहौल था। गायत्री को सात महीने का गर्भ था, वो भी जुड़वां। दोनों के परिवारों को इस खुशी का बेसब्री से इंतजार था।

आंखें खोले बगैर ही दुनिया छोड़ गए मासूम
नरेश के मुताबिक, “पड़ोसियों की मदद से खून से लथपथ गायत्री को पास के अनंतश्री अस्पताल पहुंचाया गया। सांसें थमने से पहले गायत्री ने अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बेटा और एक बेटी थे। इसके लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन भी करना पड़ा। बच्चों को जन्म देते ही गायत्री की मौत हो गई। अब तक दोनों बच्चे जिंदा थे, लेकिन वेंटिलेटर पर। उन्होंने तो अभी आंखें भी नहीं खोली थीं। दोनों महज तीन घंटे ही जिंदा रह सके।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!