ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

अशोक नगर में रोड शो के दौरान वाहन से फिसले अमित शाह

भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अशोकनगर में रोड शो के दौरान वाहन से फिसल गए। इसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। शाह ने शनिवार को मध्यप्रदेश के भिंड और करैरा में जनसभाएं भी कीं। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
शाह ने कहा, “जिस राहुल गांधी को ये नहीं पता कि आलू फैक्ट्री में बनता है या जमीन के अन्दर होता है, वो किसानों का दर्द भला क्या समझेंगे। उनकी आंखों में इटैलियन चश्मा चढ़ा हुआ है, वह किसानों के दर्द की बात करते हैं। वे पूछते हैं कि मोदी सरकार या शिवराज सरकार ने किसानों के लिए क्या किया? मैं बताता हूं, दिग्गी सरकार थी जिसने 18 फीसदी पर ब्याज पर लोन मिलता था। शिवराज सरकार आई, उसने 18 से 16 से 14, 12 और 10 से घटते-घटते अब शून्य ब्याज पर किसानों को लोन दिया जाने लगा।”
कमलनाथ जी इस आयु में ज्यादा जोर से नहीं बोलना चाहिए : अमित शाह ने कहा, “कमलनाथ जी ने पूछा कि मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को क्या दिया? मेरी कमलनाथ जी को एक सलाह है, आपकी आयु बहुत हो चुकी है, इतनी उम्र में ज्यादा जोर से न बोलिए। झटका लग सकता है। मैं कहता हूं, हमसे साढ़े चार साल का हिसाब मांगने वाले आपसे जनता साढ़े चार पीढ़ियों की सत्ता का हिसाब मांगती है।”

मोदी शिवराज के पीछे चट्टान की खड़े रहे

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज जी और केंद्र में मोदी जी की जोड़ी एक मणिकांचन संयोग है। कांग्रेस ने सरकार मप्र के किसानों के लिए 1 लाख 34 हजार करोड़ लोन दिया, इसे बढ़ाकर बढ़ाकर 3 लाख 44 हजार करोड़ रुपए मदद दी। नरेंद्र भाई शिवराज सिंह के पीछे चट्टान की तरह खड़ा है। वह हर तरह की मदद करने को तैयार है।

‘मैं 129 योजनाओं की सूची लाया हूं’

शाह ने कहा, “मैं 129 योजनाओं की सूची लेकर आया हूं। हर वर्ग और समाज की योजनाएं हैं। जिन्हें देश में लागू किया गया। इससे समाज का हर तबके को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में 55 साल का समय मिला और उन्होंने राज्य को बीमारू बनाकर छोड़ दिया, भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है। ”

अशोकनगर में 25 क्विंटल फूलों से शाह का स्वागत

इसके पहले अमित शाह ने अशोकनगर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान उनका स्वागत करने के लिए 25 क्विंटल फूलों से स्वागत हुआ। उनका रोड शो एचडीएफसी चौराहे से शुरू हुआ और ये तुलसी पार्क में जाकर समाप्त हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमित शाह अशोकनगर पहुंचे।

अमित शाह ने ट्वीट किया, “रोड शो के दौरान साफ देख रहा हूं कि पूरा मध्य प्रदेश भाजपामय हो गया। मध्य प्रदेश के अशोकनगर के रोड शो में जनता का अपार उत्साह आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!