ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

आम आदमी पार्टी ने जारी किया शपथ पत्र, प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा

भोपाल. कांग्रेस के वचन पत्र, भाजपा के दृष्टि पत्र के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आप ने इसे शपथ पत्र का नाम दिया है। पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्रों की तरह ही अपने शपथ पत्र में कई बड़े वादे किए हैं। आप नेता और दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने 100 रुपए के स्टाम्प पर यह घोषणा पत्र जारी किया है।

इसमें किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। इससे पहले आप ने आदिवासी घोषणा पत्र जारी किया था।

किसान, महिला, युवाओं पर फोकस

आप ने इस शपथ पत्र में किसान, महिला, युवा और रोजगार पर फोकस किया है। साथ ही, इसमें भ्रष्टाचार मिटाने, सबको बिजली, पानी रोजगार देने, किसानों की खुशहाली, महिला सुरक्षा, महंगाई घटाने का वादा किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को घोषणा पत्र जारी करने की जरुरत नहीं। बल्कि उसे रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!