ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
खास खबरे

कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा सडकों पर

भोपाल- दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने शुकवार को रोशनपुरा, श्यामला हिल्स बस्ती, आहता, में सघन जनसंपर्क किया। उन्होने क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद अल्पसंख्यक भाईयों से भी मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने सभी से गर्म जोशी से हाथ मिलाकर इस्तकबाल किया। शर्मा ने कहा कि आप लोग मुझे विधायक चुने मैं दिन रात आपकी सेवा कर यू ही आपके बीच आता रहूंगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होने लोगो को बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी, नगरीय बस सेवा में अलग से महिला बस, महिलाओं के लिए अलग बस स्टॉप, आपातकालीन एसओएस मोबाइल एप, महिलाओं से अपराध करने वालों को सोशल मीडिया एवं सरकारी आफिसों में ब्लैक लिस्ट करना, हर वार्ड में महिलाओँ केलिए निशुल्क कानूनी परामर्श केन्द्र, बस्तियों में पुलिस चौकियां, एनजीओं और जनभागीदारी में महिलाओं में जागरुकता के लिए सघन और सतत अभियान और मौजूदा कानूनों को कडाई से लागू कराने का उन्होने संकल्प  लिया है। शर्मा ने सभी मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!