ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
देश

नोटबंदी की वजह से मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी कर जमानत पर घूम रहे हैं-नरेंद्र मोदी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिलासपुर में चुनावी सभा की। उन्होंने अपने भाषण में नोटबंदी, नक्सलवाद, विकास और कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी कर जमानत पर घूम रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ” वे नोटबंदी का हिसाब मांग रहे हैं, वे भूल गए कि नोटबंदी के चलते ही नकली कंपनियां बंद हुईं और आपका खेल सामने आया। आपको जमानत लेनी पड़ी।” नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज प्रथम चरण (18 सीटों के लिए) का मतदान हो रहा है। जब तिथियां घोषित हुईं। कई का मत था कि दीवाली का त्यौहार है। चुनाव में गर्मी नहींं आएगी, कई पंडित एसी में बैठकर रणनीति तय कर रहे थे। जब मैं आया तो लोगों ने बताया कि मतदान को लेकर आमजन में भारी झुकाव है। मतदान करना, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। मैं कहता हूं कि मतदान करके नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए। हर परिवार में संदेश जाना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान। पुरुषों और महिलाओं के बीच स्पर्धा होनी चाहिए कि कौन ज्यादा वोट डालता है? महिलाओं को पुरुषों को पीछे छोड़ना चाहिए।

मोदी ने कहा- बम, बंदूक और पिस्तौल को लोकतंत्र जवाब देगा

नक्सलवाद: “मतदान करना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब दे करके रहेगी। हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें?”
एक परिवार : “कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है।”
विरोधी समझ ही नहीं पा रहे : “हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें? क्योंकि हमारी पार्टी बहुत आगे निकल गई है। हम विकास की बात करते हैं।”
हमारी शक्ति, हमारे कार्यकर्ता : “छत्तीसगढ़ की सेवा करने का हमें बार-बार मौका मिला है। इसका एक कारण है कि यहां की जनता और सरकार के बीच में संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी है। सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।”
कौन सा पंजा पैसा खा जाता : “एक परिवार के तीसरी पीढ़ी के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने कहा था कि दिल्ली से 100 पैसा निकलता है, लेकिन जमीन तक 15 पैसा पहुंचता है। इसे कौन सा पंजा खा जाता था? पता नहीं। नोटबंदी ने 85 पैसों को बाहर ला दिया। जो पैसा उनके पिताजी कह गए वो नोटबंदी ने बाहर निकाल दिया।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!