ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, बोले- प्लेटफार्म एक पर एस्केलेटर क्यों नहीं

भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय सोमवार को सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। एक घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से इंजीनियरों से जानकारी ली। जीएम विजयवर्गीय स्टेशन की धीमी निर्माण गति से नाराज दिखाई दिए।
निरीक्षण के दौरान एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे जीएम अजय विजयवर्गीय ने इंजीनियरों से पूछा कि भोपाल स्टेशन की तरह यहां पर एस्केलेटर क्यों नहीं लगाया जा रहा है। इस पर इंजीनियर कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इतना ही कहा कि सब-वे में उतरने के लिए एस्केलेटर लगाया जा रहा है, जिससे एक नंबर से दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर जाने में कोई असुविधा न हो। इसके बाद जीएम ने इतना ही कहा, एक नंबर प्लेटफार्म पर भी एस्केलेटर होना चाहिए था। नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

जीएम विजयवर्गीय ने स्टेशन में धीमी निर्माण गति से भी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कंपनी को निर्देश दिए हैं कि तय समय में स्टेशन के निर्माण कार्य पूरे होने चाहिए। हालांकि उन्होंने काम की गति को देखते हुए निर्माण कार्य तय समय पर पूरे होने में संदेह भी जताया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद जीएम अजय विजयवर्गीय टीम के साथ रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!