ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

मा श्री दिग्विजय सिंह जी की मौजूदगी में श्याम सिंह मीना ने 1000 समर्थको के साथ ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कोलार के दबंग नेता श्री श्याम सिंह मीना ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी की मौजूदगी में इस सदस्यता ग्रहण समारोह में श्री मीना के 1 हज़ार 2 सौ कार्यकर्ताओ ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की नयापुरा स्थित आम्र श्री मैरिज गार्डन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान हज़ारो की तादात में लोग उमड़े जिससे कांग्रेस का अच्छा खासा माहौल बना दिखाई दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी श्री नरेश ज्ञानचंदानी के समर्थन में मतदान का आव्हान भी किया।

उम्मीदवार नही कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई है
पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि टिकिट वितरण सबसे खराब काम है जिसको टिकिट नही मिलता उसका नाराज होना सभाविक है सभी को टिकिट बाटकर खुश नही किया जा सकता जो टिकिट मांग रहे थे और नही मिला कांग्रेस उनके प्रति क्षमा प्रार्थी है वे अपनी नाराजगी और गुस्सा उतार फेंके यह उम्मीवार की लड़ाई नही कांग्रेस भाजपा की लड़ाई है बदलाव का वक़्त है और कांग्रेस बदलाब लाके रहेगी

पूरी भाजपा मुझ पर एक भी आरोप साबित करके बताये
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि 15 साल तक अहम और अहंकार में डूबी भाजपा ने लोगो को परेशान किया है इसका उदाहरण यह का विधायक है जब रावण का अहंकार नही बचा तो यह के विधायक का शिवराज सिंह चौहान का और मोदी का भी अहंकार भी नही बचेगा इन्होंने लोगो को ठगा है चुनाव आया तो इन्हें राम मंदिर याद आता है चुनाव गया तो कुर्सी कमीशन बाजी ठेके रेत का अवैध खनन व्यापम घोटाला पोषण आहार में कमीशन याद आता है में दस साल मुख्यमंत्री रहा चुनौती देता हूँ शिवराज सिंह चौहान और पूरी भाजपा को की वे मुझ पर भष्टाचार का एक भी आरोप साबित करके बताये में आरोप लगा रहा हूँ कि शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार व्यापम अवैध रेत पोषण आहार यह तक कि सिंहस्थ के मेले में भी इन्होंने भष्टाचार किया अगर इनमें साहस है तो मेरे ऊपर कार्यवाही करके बताये।

एक लाख पार करेगी कांग्रेस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम सिंह मीना ने विधायक रामेश्वर शर्मा पर कई आरोप लगाए और कहा की उन्होंने जनता को बहुत परेशान किया श्री मीना का दाबा था कि इस बार पूरा मीना समाज कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ है इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का अंतर 1 लाख पार करेगा श्री मीना का यह भी कहना था की कांग्रेस उन्हें जहाँ की और जैसी भी जिम्मेदारी देगी वे वह पंजे का परचम लहरा के की दम लेंगे।

आपको विधायक के बंगले पर जाना नही पड़ेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्री नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि यदि मुझे जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है जनता को विधायक के बंगले के चक्कर नही काटने पड़ेंगे बल्कि विधायक खुद आपके बीच समस्याओ को हल करने आता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!