ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

राजासांसी के निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंका गया, 3 की मौत; बाइक से आए थे हमलावर

अमृतसर. यहां के राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में रविवार को ग्रेनेड से किए गए हमले और गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। 20 जख्मी हुए। इनमें से एक की हालत नाजुक है। घटना सुबह 11 बजे की है। हमले के वक्त भवन में सत्संग चल रहा था। करीब 250 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद दिल्ली के निरंकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आईजी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला है कि दो हमलावर बाइक से आए। यहां एक ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए।’’ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना के पीछे विदेशी कट्टरपंथी संगठनों पर शक है।
आतंकी जाकिर मूसा भी हो सकता है हमले के पीछे
अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा के यहां कुछ लोगों से संपर्क में होने की सूचनाएं हैं। पिछले दिनों पठानकोट से कार हाईजैक कर चार संदिग्धों के पंजाब में घुसे होने की सूचना भी मिली थी। ये लोग जम्मू रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए थे। दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों ने पांच और संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को मेल की गई थीं। इसके चलते पिछले कई दिनों से पंजाब में हाईअलर्ट था।

40 साल पहले निरंकारियों-अकालियों में हुई थी हिंसा

यह घटना ठीक वैसी ही है, जैसी कि पंजाब में उग्रवाद की शुरुआत के वक्त हुई थी। तब 13 अप्रैल 1978 को वैसाखी के दिन अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमला किया गया था। इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, इसमें 13 अकाली कार्यकर्ता मारे गए थे। रोष दिवस में सिख धर्म प्रचार की संस्था के प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरांवाले ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कई पर्यवेक्षक इस घटना को पंजाब में चरमपंथ की शुरुआत के तौर पर देखते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!