ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

जेटली को कैंसर, दावा- अंतरिम बजट पेश नहीं कर सकेंगे; शाह को स्वाइन फ्लू

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है। वे इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। जेटली को ऐसे समय में इलाज के लिए जाना पड़ा है, जब वित्त मंत्रालय में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है। एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि जेटली संभवत: 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे। 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के कारण बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शाह ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।
66 साल के जेटली का पिछले साल 14 मई को एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। रविवार को उनके अमेरिका रवाना होते वक्त माना गया था कि वह गुर्दे की बीमारी से जुड़ी जांच के लिए ही गए हैं। उनकी वापसी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी साफ नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!