ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsधर्म

सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण, भव्य आयोजन की तैयारियां

समाजसेवी हरिगोबिन्द पुरविया द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, ग्राम करनपुर में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू , जिले सहित आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का होगा आगमन।

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां ग्राम करनपुर में क्षेत्र के समाजसेवी और ठेकेदार हरिगोविंद पुरविया द्वारा 10 फ़रवरी से 16 फ़रवरी तक भगवान महादेव की आराधना की मंशा से सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण और रुद्र महाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है,

ग्राम करनपुर में आयोजित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान के आचार्य पंडित सोमेश परसाई

कार्यक्रम में झोतेश्वर से शंकरचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज़ आयोजन में शामिल होकर प्रवचनों की धारा शिवभक्तों को श्रवण कराएंगे।

ग्राम करनपुर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक ठाकुर हरगोविंद पुरविया

बता दे कि क्षेत्र के सक्रिय और जनहित में आगे आकर समाजसेवा करने वाले ठाकुर हरगोबिंद पुरविया द्वारा 10 फ़रवरी से महरुद्रभिषेक सहित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुरम के विद्वान पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर ग्राम करनपुर में भव्य तैयारीयां की जा रही है, सड़क के एक तरफ करीब 10 एकड़ में धार्मिक कार्यक्रम सगीतमय रुद्र महाभिषेक सहित शंकराचार्य स्वामी सदानन्द जी के प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा , वही प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी आयोजक श्री पुरविया द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में धर्मप्रेमीयो को आमंत्रित किया गया है, इस भव्य आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!