ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
Breaking Newsआसपासपर्यटन

पचमढ़ी में सर्दी का सितम , बर्फ जम रही

नवलोक समाचार, पचमढ़ी।
एम पी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, यहां इन दिनों रात में पारा लुढ़क कर शून्य के करीब पहुच जाता है जिसके चलते यहां सुबह होते ही बर्फ जमी हुई मिल रही है। प्राकृतिक सुंदरता सफेद बर्फ की परत के कारण पर्यटकों को रोमांचित कर रही है, पचमढ़ी की वादियों में बर्फ की चादर ओढ़े अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है वही भोर होते ही जिप्सियों के ऊपर भी बर्फ जम रही है जिसे कपकपाती ठंड में देखा जा सकता है।

 

पचमढ़ी में वैसे तो वर्ष भर ठंडा मौसम बना रहता है लेकिन सर्दियों के मौसम में पचमढ़ी का पारा हाड़ कपा देने वाली ठंडक पैदा कर देता है पचमढ़ी में पिछले 2 दिनों से लगातार पारा रात होते ही 1 से 3 डिग्री के बीच पहुच रहा है जिसके चलते घास और झाड़ पेड़ बर्फ से ढके दिखाई दे रहे है उधर पर्यटकों को घुमाने वाली जिप्सी पर भी बर्फ जम रही है, सर्दी का सितम भले ही बढ़ता जा रहा हो , ऐसे मौसम में ही पर्यटकों को पचमढ़ी आकर्षित कर रही है। पचमढ़ी की चम्पक झील , वी फॉल और धूपगढ़ पर सर्दी का सितम सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।
देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को पचमढ़ी की छटा खुद व खुद आकर्षित करती है। होटलो में अलाव जलाये जा रहे है तो पचमढ़ी में हर कहि कैम्प फायर जैसे आयोजन भी कड़कड़ाती सर्दी में किये जा रहे है।

पचमढ़ी से अंकुर अग्रवाल की रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!