ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

भाजपा और कांग्रेस के दो नेता टिकट न मिलने पर नाराजगी जताने घर बैठे

भोपाल. पहली तस्वीर कांग्रेस के रामबाबू शर्मा की है और दूसरी भाजपा के जितेंद्र डागा की। इन दोनों ने टिकट न मिलने पर बागी तेवर दिखाए थे और दोनों ने नामांकन फॉर्म भी भर दिए थे। काफी मान-मनाैव्वल के बाद ये मान तो गए लेकिन मैदान से दूर हैं। भास्कर संवाददाता ने रामबाबू से पूछा कि आप प्रचार पर क्यों नहीं जा रहे तो उनका जवाब था- बीमार था, घर पर आराम कर रहा हूं। वहीं डागा ने कहा- घर पर ही हूं, भजन कर रहा हूं। रामेश्वर की मदद के सवाल पर कहा- वे अकेले ही काफी हैं।

6 भाजपा मंडलों में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन

बुधवार को हुजूर विधानसभा के 6 भाजपा मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कोलार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बिलखिरिया, फंदा, संतनगर व गांधीनगर भाजपा मंडल में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां कोलार मंडल में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर को कोलार में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा होगी। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को सभा के लिए आमंत्रित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!