ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
क्राइम अलर्ट

जबलपुर के गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाई, 60 लीटर देशी शराब जप्त

नवलोक समाााचा, जबलपुर । शराब के अवैध निर्माण , संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय को रोकने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग के अमले ने आज मंगलवार की शाम आर्य समाज मंदिर के पास गोरखपुर स्थित एक रिहायशी मकान की तलाशी लेकर प्लास्टिक की चार बोरियों में भरे 335 पाव कुल 60.3 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद की है ।

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई देशी अवैध शराब

आबकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी जी एल मरावी के नेतृत्व में की गई इस आकस्मिक कार्यवाही में आरोपी शुभम राजभर उम्र 24 वर्ष को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34 (2) का दंडनीय अजमानती अपराध होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है । आबकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी के अनुसार आरोपी को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जबलपुर के समक्ष पेश किया जायेगा । श्री मरावी ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त एस एन दुबे के मार्गदर्शन में की गई इस छापामार कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक रविशंकर यादव तथा आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!