ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
क्राइम अलर्ट

कार में मिली 87 हजार कीमत की अंग्रेजी शराब

रेहटी पुलिस को मिली सफलता, कार से ले जई जा रही शराब 
 इटारसी से रेहटी जा रही बरना कार ने ऊगली 87,600/कीमत की अंग्रेजी अवैध शराब, सूत्रों की माने तो शराब तस्कर रेहटी के प्रतिष्ठित व्यापारी का पुत्र बताया जा रहा
नवलोक समाचार, होशंगाबाद/ बुधनी । सिहोर जिले की बुधनी तहसील के तहत रेहटी थाना पुलिस ने बीती रात इटारसी से रेहटी की ओर जा रही एक बरना कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार की डिक्की के अंदर रखी सात पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब जब्त करनें मे सफलता मिली।बताया जा रहा है कि रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान देर रात यह कार्रवाई की है।सूत्रों कीं मानें तो शराब की तस्करी करने वाला रेहटी के प्रतिष्ठित व्यापारी का पुत्र बताया जा रहा है।थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बरना कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कार लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।आरोपी ने अपना नाम नीलेश आसवानी रेहटी निवासी होना बताया। आरोपी  को गिरफ्तार कर कार जब्त कर 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जो विभिन्न ब्रांडो की है 63 लीटर जिसकी कीमत लगभग 87,600/रूपये के करीबन है जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!