ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
राज्य

अनूठी पहल, स्व सहायता समूह की महिलाओं की कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध करवाया गया स्टाल

होशंगाबाद में अनूठी पहलस्व सहायता समूह की महिलाओं की कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध करवाया गया स्टाल, कलेक्टर ने किया स्टॉल का भ्रमण, समूह के बैंक लिंकेज बढ़ाने के दिए निर्देश

होशंगाबाद। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अहम भूमिका निभा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन -प्रशासन द्वारा निरंतर   बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  होशंगाबाद जिले में अनूठी पहल करते हुए कलेक्टर  होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में  स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्टाल उपलब्ध करवाया गया है।

    कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने बुधवार 2दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में  स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विक्रय स्टॉल का भ्रमण किया एवं समूह की महिलाओं से चर्चा कर, निर्मित उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी समूह के स्टाल लगाने के निर्देश दिए।      कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रबंधक आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ करने हेतु बैंक लिंकेज बढ़ाए । स्कूल यूनिफार्म बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर समूह की महिलाओं को दें एवं इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जाए। समूह की महिलाओं को  मार्केट लिंकेज, नॉलेज लिंकेज और बैंक लिंकेज की जानकारी देते हुए लाभान्वित करने के प्रयास करें।     ग्राम जासलपुर के सरस्वती स्व सहायता समूह एवं आजीविका स्टोर संचालन कर रही संगीता कटारे ने बताया की कलेक्टर परिसर  में आजीविका स्टोर लगाने से हमारे स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादो की अच्छी विक्री हो पा  रही है साथ ही हमारे उत्पादों को पहचान भी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्व सहायता समूहों के लोकल उत्पादो को आमजन द्वारा पसन्द किया जा रहा है,इन उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरन्तर प्रयास किए  जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!