ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

नकली किन्नर बने युवक को असली किन्नरों ने पीटा

नवलोक समाचार ग्वालियर।  यहां-ग्वालियर में असली और नकली किन्नर के बीच झगड़े में जमकर बवाल खड़ा हो गया। घटना इंदरगंज थाने की है-जहां किन्नरों ने नकली किन्नर बने एक युवक को पकड़कर पहले जमकर पीटा। फिर उसका नग्न हालत में सड़क पर जुलूस निकाला। यही नहीं बीच सड़क पर ही युवक के बाल काट दिए। जिसकी शिकायत पीड़ित युवक ने थाने में की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   -दअरसल ग्वालियर के व्यस्ततम चौराहे ऊंटपुल रोड पर उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गई जब किन्नरों के गुट ने एक युवक को नग्न कर पूरे इलाके में जुलूस निकाला। बताया जा रहा है यह पूरा विवाद बधाई का पैसे लेने को है यही नहीं पीड़ित युवक को पहले किन्नरों ने जमकर पीटा और बीच सड़के पर ही उसके बाल काट दिए, जब पीड़ित युवक मरणासन्न हालत में आ गया तो सभी किन्नर इंदरगंज थाने के पास युवक को छोड़कर

भाग गए तभी मौके से गुजर रहे ट्रैफिक डीएसपी की उस पर युवक पर नजर पड़ी और तत्काल इंदरगंज थाने को सूचना दी…फिलहाल इस मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।।   रोहित -पीड़ित युवक-(किन्नरों ने नकली किन्नर बने एक युवक को पकड़कर पहले जमकर पीटा। फिर उसका नग्न हालत में सड़क पर जुलूस निकाला। यही नहीं बीच सड़क पर ही युवक के बाल काट दिए। जिसकी शिकायत पीड़ित युवक ने थाने में की है। उधर नरेश अनोटिया-ट्रैफिक डीएसपी-  नेे  बताया कि में निकल रहा था तब युवक सड़क पर पड़ा था ऑटो बुलाकर कर उसके इलाज के लिए भेजा है इंदरगंज थाना पुलिस को सूचना कर दी है।

इनका कहना है।
मेंर संज्ञान में मामला आया है युवक की शिकायत ली जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शैलेन्द्र भार्गव- टीआई, इंदरगंज थाना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!