ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

पिता के निधन के बाद सौतेली माँ से मिलने पहुचे चिराग पासवान

पटना। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए से इस बार अलग होकर बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ रही है. चिराग के पिता रामविलास पासवान के गुजर जाने के बाद अब सारी जिम्मेदारी उन्हें के कंधों पर आ गई. पार्टी के साथ-साथ अब अपने पूरे परिवार को भी चिराग पासवान को ही अकेले संभालना है. इसी दौरान रामविलास पासवान की पहली पत्नी और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की सौतेली मां राजकुमारी भी मीडिया के सामने आईं हैं.

राजकुमारी देवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, वह अपने पति रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन करने के लिए पटना गई थी. उनकी दूसरी शादी के बाद वह उनसे काफी दूर हो गई थी. बता दें, अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए चिराग पासवान अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे थे, जहां पर वह अपनी सौतेली मां राजकुमारी देवी से भी मिले थे. वहां पहुंचकर चिराग ने अपने साथी मां का आशीर्वाद लिया और उनसे बातचीत भी की.
दिया जीत का आशीर्वाद।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सौतेली मां राजकुमारी देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, ” जब तक उनके पति रामविलास पासवान जीवित थे तब चिराग पासवान उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. अब चिराग पासवान ही उनका अंतिम सहारा है, उन्हें उनका ख्याल रखना होगा”.

उन्होंने कहा, ” चिराग और मेरी मुलाकात कई सालों बाद हुई है. जब चिराग मुझसे मिले तो उन्होंने मेरे पैर छुए और मुझे गले भी लगाया. मैंने उन्हें चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया है और इस बार वही चुनाव जीतेंगे. चिराग को मेरी बात माननी चाहिए और मैं भी उनकी सारी बात मानूंगी”.

फ़ाइल फोटॉ – राजकुमारी पासवान

5 साल पहले हुई थी मुलाकात
राजकुमारी देवी ने बताया, ” इससे पहले मेरी मुलाकात चिराग पासवान से 5 साल पहले हुई थी, जब उनके दादा का निधन हुआ था. हमारी यह मुलाकात दूसरी बार हुई है. इससे पहले चिराग मुझसे गांव में आशीर्वाद लेने आज तक कभी नहीं आए. बता दें राजकुमारी की दो बेटियां हैं ,जो उनसे मिलने पैतृक गांव अक्सर जाया करती हैं. राजकुमारी देवी आप भी खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में रहती हैं।

खबर – साभार वॉइस ऑफ बिहार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!