ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ और मेलविन लुइस का डांस ‘ आंख मारे , जबरदस्त वायरल

नवलोक मनोरंजन। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की सिंगिंग का हर कोई दीवाना है. लेकिन नेहा कक्कड़ न केवल सिंगिंग बल्कि डांस में भी माहिर हैं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पोल्का ड्रेस में मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ ‘आंख मारे’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ का डांस और उनका अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो मुंबई डांसर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.

नेहा कक्कड़ इस वीडियो में आंख मारे सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में बॉलीवुड सिंगर के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं. वहीं, पोल्का डॉट ड्रेस में नेहा कक्कड़ का लुक भी देखने लायक है. खास बात तो यह है कि वीडियो को अब तक 28 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही फैंस उनके डांस की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा

नेहा कक्कड़ और मेलविन लुइस का डांस

अपने फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग ‘तारों के शहर (Taaron Ke Shehar Song) रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने भी काफी पसंद आ रहा है. ‘तारों के शहर’ गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था. इससे पहले सिंगर का ‘डायमंड दा छल्ला’ सॉन्ग भी रिलीज हुआ था, जिसने फैंस का खूब दिल जीता था.  इससे इतर नेहा कक्कड़ ने ‘दिलबर’, ‘काला चश्मा’, ‘गरमी’, ‘आंखे मारे’, ‘सेकेंड हैंड जवानी’, ‘कोका कोला’ जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

रिपोर्ट by – साभार एनडीटीवी ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!