ब्रेकिंग
Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ...
स्वास्थ

आशा कार्यकर्ता का जज्बा, गांव गांव कर रही सर्वे और दवा वितरण

आशा कार्यकर्ता श्रीमती वनश्री जाधव द्वारा किया जा रहा है सर्वे एवं दवाओ का वितरण , होशंगाबाद जिले के सेमरी हरचंद कस्बे में पदस्थ है श्रीमती जाधव।
होशंगाबाद। कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अग्रणी एवं महती भूमिका निभाई जा रही है। इसी दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रही है सोहागपुर विकासखंड के ग्राम सेमरी हरचंद में पदस्थ आशा कार्यकर्ता रीमती वनश्री जाधव। श्रीमती वनश्री जाधव द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु घर-घर जाकर कोरोना संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है, साथ ही कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों एवं दवाओं का वितरण के साथ उनके सेवन की विधि भी बता रही है। श्रीमती वनश्री यादव ग्रामीणजनो को कोरोना वायरस से बचाव हेत घर से बाहर न निकलने, फेस मॉस्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने एवं फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। ग्रामीणजनो द्वारा भी श्रीमती वनश्री यादव द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासो की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!