ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
कृषि

होशंगाबाद में अब तक 57388 किसानो से 606029 मे. टन गेहूं क्रय

गेंहू की खरीदी सतत जारी, 30 मई तक खुले रहेगे उपार्जन केंद्र

होशंगाबाद। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से सतत जारी है। ई-उपार्जन पोर्टल पर जिले के पंजीकृत किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निर्धारित 290 खरीदी केन्द्रो में गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक तक जिले में 57388 किसानो से 606029 मे. टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। किसानो को 511 करोड़ 75 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया है कि किसानो को भुगतान की कार्यवाही निरन्तर जारी है।उन्होने बताया कि जिले में अल्प समय में रिकार्ड खरीदी की गई है। संपूर्ण प्रदेश में होशंगाबाद जिला सबसे अधिक किसानो से सबसे अधिक खरीदी किए जाने में प्रथम स्थान पर है। जिले में सभी खरीदी केन्द्रो में कृषको से गेहूं खरीदी का कार्य सतत रूप से जारी है। उन्होने किसान भाईयो से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। खरीदी केन्द्रो में किसान भाईयो की उपज विक्रय हेतु समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होने किसान भाईयो से कहा है कि उपार्जन केन्द्र पर अकेले उपस्थित होंवे एवं वृद्ध, बच्चो, अस्वस्थ्यजनो को उपार्जन केन्द्र पर ना लाए एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी रखें। किसान भाईयो से अपील की गई है कि वे एसएमएस प्राप्ति के आधार पर ही अपनी उपज को लेकर उपार्जन कन्द्र पर आए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!