ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्टवायरल न्यूज़

बेगमगंज में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 06 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नवलोक समाचार, रायसेन।
जिले में नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री भार्गव के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर कार्यवाही की जा रही है। बेगमगंज में एसडीएम श्री संजय उपध्याय ने एसडीओपी तथा तहसीलदार के साथ बेगमगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पक्का फाटक स्थित मस्जिद में कई लोगों को एक साथ जुमे की नमाज पढ़ते हुए पाया गया। मौके से 06 लोगों को पकड़ा गया तथा 25 से अधिक लोग भाग गए। पकड़े गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर संबंधितों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269 तथा 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
निरीक्षण दल में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा थाना प्रभारी शामिल थे। जिन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें मोहम्मद उमेद आ0 मोहम्मद अजीज निवासी वार्ड नम्बर-07, सलीम खॉ आ0 बाबू खॉ निवासी वार्ड नम्बर-6, असीफ खान आ0 अब्दुल गफ्तार निवासी वार्ड नम्बर-10, तारिक मोहम्मद आ0 मोहम्मद शाकिर निवासी वार्ड नम्बर-07, प्यारे मिया आ0 अच्छू खॉ निवासी वार्ड नम्बर-07 तथा नसीम शाह आ0 नहीम शाह वार्ड नम्बर-10 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!