ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
स्वास्थ

होशंगाबाद के डाक्टर सुनील जैन जैसे चिकित्सक प्रदेश के लिए अमूल्य

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। इस महामारी से रोकथाम एवं बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित पूरा स्वास्थ्य विभाग दिनरात सेवाभाव से समर्पित होकर कार्य कर रहा है। इस दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रहे जिला होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय में पदस्थ डाक्टर सुनील जैन। डॉ.सुनील कोरोना वायरस से बचाव हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वे इस संकट की घड़ी में अपने परिवार एवं बच्चो से दूर मरीजो के लिए समर्पित मन से देखभाल कर रहे हैं। डॉ.सुनील जैन जैसे कुशल स्वास्थ्य कर्मी सेवा का सही अर्थ समझा रहे हैं।
डॉ.सुनील जैन जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजो की सैम्पलिंग, टेÏस्टग के कार्यो में डाक्टर सुनील जैन का विशेष रूप से योगदान दे रहे हैं। वे आमजनो को इस महामारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियो से अवगत करा रहे हैं साथ ही उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। डॉ.सुनील जैन जैसे चिकित्सक जिले व प्रदेश के लिए अमूल्य हैं। कोरोना महामारी से लड़ाई में चिकित्सास्टाफ के योगदान से हम निश्चित रूप से कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे और स्वस्थ्य समाज का निर्माण करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!