ब्रेकिंग
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई
आसपास

गेहूं में मिट्‌टी,चावल मंे कंकड़, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

भोपाल . राजधानी की पीडीएस दुकानों पर लोगों को समय पर राशन मिल रहा है या नहीं। दुकानें समय पर खुलती हैं या नहीं। जो राशन सप्लाई हो रहा है, उसकी क्वालिटी की जांच करने के लिए खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को भीम नगर की पीडीएस दुकान पर पहुंचे।
यहां दुकान सुबह 9.20 बजे तक नहीं खुली थी, जबकि इसे सुबह 9 बजे खुल जाना था। इसके बाद मंत्री ने अफसरों को फोन किया और दुकान संचालक को बुलवाया। दुकान खुलने के बाद मंत्री ने खुले बोरे में रखा गेहूं और चावल उठाया। गेहूं में मिट्टी और चावल में कंकड़ देखकर मंत्री ने खाद्य विभाग के अफसरों को बुलाकर सैंपल कराया।

मंत्री यहां से नजदीक स्थित दूसरी राशन दुकान पर पहुंचे, यह दुकान भी बंद मिली। मंत्री ने साफ कहा कि अब तक जो चला आ रहा है, वह अब नहीं चलेगा। देर रात जिला आपूर्ति अधिकारी नरवरिया नरवरिया ने गड़बड़ी मिलने पर नगीना और हुमा उपभोक्ता भंडार को सस्पेंड कर दिया गया है।

मंत्री ने पूछा : कहां से आता है चावल और गेहूं

मंत्री ने जिला आपूर्ति अधिकारी नरवरिया से पूछा कि चावल-गेहूं कहां से आता है तो उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम से। इस पर मंत्री ने उन्हें भी बुलाने के निर्देश दिए। कुछ देर में नागरिक आपूर्ति निगम के अफसर भी मौके पर आ गए। मंत्री ने अफसरों से पूछा कि मिट्टी मिला गेहूं कैसे आ रहा है। आप लोग क्या करते हैं? इसके बाद उन्होंने राशन दुकान पर रखी सभी बोरियों की जांच कराई। यहीं नहीं, उन्होंने अपने सामने गेहूं और चावल के सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही साफ कर दिया कि शाम तक उन्हें पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!