-
Dec- 2018 -21 Decemberखास खबरे
मप्रः कमलनाथ के सामने बड़ी चुनौती, कलेक्टरों ने कहा- बिगड़ सकते हैं, प्रदेश के हालात
भोपाल । मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों यूरिया का संकट पैदा हो गया है। कलेक्टरों द्वारा पुलिस अधीक्षक की मदद से ‘संगीनों के साये’ में यूरिया बंटवाया जा रहा है। लगभग एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों ने पत्र लिखकर सरकार से कहा है कि जल्द ही यूरिया की व्यवस्था कराई जाए, अन्यथा कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।…
Read More » -
21 Decemberदेश
ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान चट्टान टूटने से मलबे में दबे 16 मजदूर, 7 के शव बरामद
शुक्रवार को उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर बांसवाड़ा में चट्टान टूटने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अभी तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि तीन गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि वहां ऑल वेदर रोड का काम चल रहा था। इस दौरान चट्टान टूटकर गिर गई। जिसके चलते…
Read More » -
21 Decemberखास खबरे
कर्ज माफी के लिए पूरे मध्य प्रदेश में लड़ाई लड़ूंगा: शिवराज सिंह
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब किसानों के पूरे कर्ज की माफी की मांग की है। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगाकर, छन्नी लगाकर आधी-अधूरी कर्ज माफी की घोषणा मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ घोर अन्याय है। कांग्रेस को ऐसे छलावे से दूर रहना चाहिए। शिवराज ने…
Read More » -
21 Decemberदेश
गहलोत, कमलनाथ और बघेल दिल्ली पहुंचे, राहुल तय कर सकते हैं मंत्रियों के नाम
नई दिल्ली. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की शपथ के चार दिन बाद भी मंत्रिमंडल को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण 17 दिसंबर को हुआ था। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल मंत्रियों के संभावित नामों की सूची लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले आज इनकी केंद्रीय पर्यवेक्षकों…
Read More » -
21 Decemberआसपास
सुरखी से पराजित भाजपा प्रत्याशी सुधीर बोले- मैं, जिन गद्दारों के कारण हारा उनकी सजा मौत है
सागर. सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र और सुरखी से विधानसभा चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे देर से चुनाव मैदान में उतारा। 20-25 दिन पहले टिकट मिल जाता तो परिणाम कुछ और होते। उन्होंने हार का ठीकरा पार्टी के ही कुछ लोगों पर फोड़ते हुए कहा कि इसकी सजा सिर्फ मौत है। हालांकि उन्होंने…
Read More » -
21 Decemberआसपास
पूजा करने के बाद सेंट्रल जेल के बाथरूम में कैदी ने लगाई फांसी
भोपाल. हत्या के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी ने बैरक में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पूजा-पाठ और नाश्ता करने के बाद बंदी ने फांसी लगाई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आत्महत्या के मामले में मजिस्ट्रेट प्रकाश डामोर ने न्यायिक जांच भी…
Read More » -
21 Decemberआसपास
शिवपुरी में ट्रक पलटा, अजवाइन के बोरों के नीचे दबे कई लोग; 5 की मौत
शिवपुरी. यहां गुरुवार रात करीब 12 बजे अजवाइन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया है। ट्रक में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,…
Read More » -
21 Decemberदेश
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर / सीबीआई काेर्ट से 22 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव पर जज ने कहा- मैं बेबस हूं
मुंबई. गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने 22 आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने शुक्रवार को दिए फैसले में कहा कि षड्यंत्र और हत्या साबित करने के लिए गवाहों के बयान और सबूत संतोषजनक नहीं हैं। परिस्थिति जन्य साक्ष्य भी किसी को दोषी करार दिए जाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। स्पेशल…
Read More »