ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
Breaking Newsआसपासराज्यस्वास्थ
Trending

Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश

एसडीएम प्रियंका भल्लवी द्वारा अस्पताल के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य सुविधाओं और कमर्चारियों में सुधार

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का परीक्षण किया गया।
प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर बीएमओ को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर में प्रतिदिन तीन बार नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सार्थक ऐप पर दर्ज विगत 10 दिवसों की उपस्थिति का भी परीक्षण किया गया और सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

अस्पताल परिसर के भ्रमण के दौरान रेडियोग्राफर कक्ष निर्धारित समय पर संचालित नहीं पाया गया। रेडियोग्राफर रज्जू पाल एवं अजय वास्कले अनुपस्थित पाए गए, जिस पर दोनों कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने हेतु बीएमओ को निर्देशित किया गया।
एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, समयपालन सुनिश्चित करने एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। ओचक निरिक्षण से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!