
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आरोपी अरविंद अहिरवार को गांजे की खेती करते हुए 10 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार…
नवलोक समाचार पिपरिया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम बनाकर ग्राम उटिया किशोर पहुंचे जहां पर अरविंदअहिरवार अपने खेत ग्राम उन्टिया किशोर में गांजे के पौधे लगाए हुए हैं जो की गांजे के पेड़ बन गए एवं गांजा तैयार कर बेचने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर ग्राम उटिया किशोर और मैं मुखबिर के बताए अनुसार थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी दल बल के साथ मौका स्थल पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी अरविंद अहिरवार पिता गोपीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी उटिया किशोर थाना पिपरिया को 10 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी ने करीब 3 माह पूर्व अपने बाड़े में लगाए थे गांजे के पौधे पुलिस ने मौके पर आरोपी अरविंद अहिरवार से गांजे के पेड़ों को उखड़वाया और गिनती उसी से करवा कर कुल गांजे के पेड़ छोटे बड़े मिलाकर 31 सारे गांजे के पेड़ों को जड़ से सहित कुल वजन 10 किलो 700 ग्राम बाजार मूल्य कीमत लगभग ₹40000 चालीस हजार रुपए अवैध होने विधिवत जप्त किया !





