ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsदेशराज्य

कांग्रेसी विधायको ने क्षेत्र के विकास के लिए मांगे 15 करोड़

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन,कांग्रेस पार्टी विधायक गणों को भी क्षेत्रीय विकास हेतु 15-15 करोड़ रूपये दिलाने की मांग की।

नवलोक समाचार, भोपाल।

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर भाजपा विधायकों की तरह उन्हें भी क्षेत्र के विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए दिलाने की मांग की। कांग्रेस विधायक दल ने उनके साथ सरकार द्वारा भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक गणों को अपने अपने क्षेत्रों के विकास हेतु प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री द्वारा 15-15 करोड़ रूपये दिये गये है।

ज्ञापन में कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता में बहुत आक्रोश है। विधान सभा का प्रत्येक सदस्य जनता के द्वारा चुन कर आता है। सरकार भेदभाव कर रही है। आगे कहा गया कि भले ही वो कांग्रेस से विधायक हैं पर वह भी जनता की जनससमयाओं का निराकरण करना चाहते है। यह भेदभाव जनता के साथ अन्याय है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष से मांग की गई कि 15-15 करोड़ रूपये मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस के विधायकों को भी क्षेत्र के विकास के लिये दिलाने का कष्ट करें।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!