ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

अग्नि दुर्घटनाओ पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड एवं पानी के टेंकरो की समूचित व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्‍टर श्री सिंह

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  कलेक्‍टर श्री धनंजय सिंह ने अग्नि दुर्घटनाओ पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड एवं पानी के टेंकरो की समूचित व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश समस्‍त एसडीएम, जनपद सीईओ व मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा है कि फसल व नरवाई में आग लगने के कारण अग्नि दुर्घटनाओ की गंभीर स्थिति निर्मित हो जाती है। जिसके कारण जनहानि पशुहानि तथा खेत खलिहान में रखी एवं खडी फसलो की जलने की आशंका बनी रहती है। इ‍सलिए जिले के सभी विकासखण्‍डो में फायर ब्रिगेड व पानी के टेंकरो की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित कराएं, जिससे अग्नि दुर्घटनाओं पर शीघ्र काबू पाया जा सकें।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि यह सु‍निश्चित करें कि होशंगाबाद जिले की संपूर्ण राजस्‍व सीमा में कोई भी व्‍यक्ति नरवाई नही जलाएगा अथवा खेत में आग नही लगाएगा। भूसा मशीन का उपयोग प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्रतिबंधित रहे एवं भूसा मशीन का उपयोग 2 अग्नि शामक यंत्र के साथ किया जाए। उन्‍होने कहा कि उक्‍त आदेश का उल्‍लंघन करने वालो के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!