ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
स्वास्थ

कॉल सेन्‍टर का किया जा रहा है प्रभावी क्रियान्‍वयन कॉल सेन्‍टर 24 घण्‍टे अलर्ट

आमजन की शिकायतो का किया जा रहा है संतुष्टि पूर्ण निराकरण
नवलोक समाचार , होशंगाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण्‍ की रोकथाम एवं नियंत्रण की दृष्टिगत आमजन की सुविधा हेतु बनाए गए ई-दक्ष केन्‍द्र स्थित कॉल सेन्‍टर का प्रभावी क्रियान्‍वयन किया जा रहा है। कॉल सेन्‍टर में अधिकारी / कर्मचारियों एवं चिकित्‍सको की संयुक्‍त टीम द्वारा 104 व 181 नम्‍बर पर आने वाली शिकायतो व कोरोना संबंधित जानकारी का आमजनों से प्रभावी संप्रेषण किया जा रहा है।
प्राप्‍त जानकारी अनुसार कॉल सेन्‍टर में 1590 शिकायतें प्राप्‍त हुई है, जिनमें से अधिकांश शिकायतो का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है एवं शेष शिकायतो में शीघ्र समाधान की कार्यवाही की जा रही है। कॉल सेन्‍टर में आने वाली प्रमुख शिकायतो में कोरोना के कारण आवागमन में हो रही असुविधा से संबंधित शिकायतें, इसी तरह आवश्‍यक सामग्री न उपलब्‍ध होने के संबंध में, जिला अस्‍पताल व लोक स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित आदि शिकायतें प्राप्‍त हो रही है जिसका निराकरण संबंधितो द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!