ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपासखास खबरे

तेज बारिश के बाद फिर खोले गए तवा बांध के गेट – होशंगाबाद में निचली बस्तियों में भरा पानी

नवलोक समाचार, होशंगाबाद

पिछले तीन साल बाद इस वर्ष हुई अच्‍छी बारिश के चलते तवा बांध के गेट कई बार खोले जा चुके है. जिसके चलते आसपास की नदियो सहित नर्मदा का जल स्‍तर भी बढ गया है. बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण होशंगाबाद जिला मुख्‍यालय की निचली बस्तियो में जलभराव की स्थिति बन गई.

सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद तवा बांध के सभी 13 गेट 9 फिट खोलकर पानी को बाहर डिस्‍चार्ज किया गया है. जिससे नर्मदा का जल स्‍तर बढ गया है बता दें कि पिछले दिनों में हुई लगातार बारिश के तवा डेम के गेट कई  बार खोले गए है. पिछले तीन सालो से औसत वर्षा नही होने के चलते क्षेञ में पानी की कमी बनी हुई थी जो इस वर्ष हुई बारिश से पूरी हो गई है, बता दें कि यहां सोहागपुर के पास मढई पार्क में के पास देनवा नदी में भी तवा डेम के बेकवाटर के कारण पानी भर गया है, तो जमीन का जल स्‍तर भी लगातार पानी गिरने से बढ गया है. —-प्राप्‍त जानकारी के चलते होशंगाबाद जिले के एक माञ तवा बांध के 13 गेटो को 9 फिट खोला गया, तीसरी बार खोले गए गेट से 158496 क्‍यूसिक पानी सुबह से छोडा गया है. उधर होशंगाबाद में हलवाई चौक, जयस्‍तंभ चौक, रविशंकर मार्केट, महिमा नगर सहित निचले इलाको में पानी भर गया है. जिससे राहगीरो सहित दुकानदारो को परेशानी का सामना करना पड रहा है, बता दे कि लगातार हुई बारिश के चलते होशंगाबाद के शहरी क्षेञ में पानी के जमा होने से गंदगी का अंबार भी लग गया है, बार बार पानी भरने के बाद से अब नगर पालिका के सीबेज सिस्‍टम पर भी स‍वालिया निशान खडे हो रहे है.https://youtu.be/-pwSn4ITRiw

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!